पाटन ब्रेकिंग: तेज रफ्तार ट्रक हुई अनियंत्रित, सड़क   के डिवाइडर से टकराई, सुबह शराब के नशे में ट्रक ड्राइवर ने किया हंगामा



पाटन।: पाटन से दैमार चौक के मध्य साईं मोटर गैरेज के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर बने डिवाइडर से जा टकराई। गाड़ी की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लोक निर्माण विभाग के सूचना बोर्ड ,  लोगो के गार्डर को तोड़ते हुए डिवाइडर को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना रात्रि के करीब 10 बजे की बताई जा रही है। वही घटना के बाद ड्राइवर वही पर हंगामा करने लगा। आज सुबह घटना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक ड्राइवर सुबह शराब के नशे में धुत्त होकर सड़क पर हो गाड़ी के सामने सो गए थे। इसी रास्ता से गुजर रहे पाटन के एसडीएम ने पाटन थाना प्रभारी को सूचना दी तब मौके पर पुलिस पहुंची। जानकारी के मुताबिक शराब के नशे में धुत्त ट्रक ड्राइवर को पुलिस थाना लें गई।