पाटन । कल दिनांक 13 अप्रैल 2023 को पाटन पुल में एक भयानक हादसा घटित हुआ है, मिली जानकारी अनुसार 14 वर्षीय अमन कश्यप अपने अन्य 3 भाइयों के साथ उतई से पहले पाटन पुल के नहर में शाम के वक्त नहाने आया था, अचानक अन के पैर फिसलने से वह नहर में तेज धार में जा गिरा जिससे की नहर में गिर जाने से वह लापता हो गया। चूंकि अंधेरा होने के कारण एसडीआरएफ की टीम को कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। आज जब सुबह एसडीआरएफ की टीम ने खोज करना शुरू किया तो नहर में ही दूर कही पर मिला है।







