पाटन। जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जागेंद्र साहू ने ग्राम पंचायत बोरेन्दा में संचालित मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य स्थल पहुंचकर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष श्री कमलेश वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा श्रीमती डालीमलता नाग, ग्राम पंचायत बोरेन्दा के सरपंच कामेश कश्यप, तकनीकी सहायक श्री गोपी सोनी एवं रोजगार सहायक राधे साहू उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मनरेगा योजना के अंतर्गत श्रमिकों को समय पर रोजगार उपलब्ध कराने एवं कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने पर जोर दिया।





