पाटन। नगर पंचायत पाटन के सीएमओ सौरभ बाजपेई का स्थानांतरण नगर पालिका परिषद कुम्हारी हो गया है । वह अब कुम्हारी में कमान संभालेंगे। उनके स्थान पर नगर पंचायत पाटन के नए सीएमओ के रूप में गंडई के सीएमओ हेमंत वर्मा को भेजा गया है। संभवत सोमवार को सीएमओ सौरभ बाजपेई यहां से रिलीव हो जाएंगे और नए सीएमओ हेमंत वर्मा यहां पर अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे। बता दे की सौरभ बाजपेई के द्वारा सीएमओ रहते हुए काफी उल्लेखनीय कार्य किया गया है। उन्होंने नगर पंचायत की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए खुद मैदानी स्तर पर जा करके सफाई व्यवस्था का जायजा प्रतिदिन सुबह लेते थे। इसके अलावा एक कुशल नेतृत्व कर्ता आधिकारिक रूप में भी श्री वाजपेई को देखा गया है। उनके स्थान पर आने वाले नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत वर्मा को भी काफी सरल एवं मृदुभाषी जाने जाते हैं वह भी अपने कार्य के प्रति काफी निष्ठा और लगन दिखाते हैं ।







