बलराम यादव
पाटन। जब से भाजपा सरकार ने कमान संभाला है तभी से यह कयास लगाया जा रहा था की पाटन नगर पंचायत के सीएमओ का तबादला होगा। बताया जा रहा है की सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय मुख्यमंत्री के गृह जिला जशपुर में सीएमओ बनाए गए है। भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री रहते पाटन में सीएमओ उपाध्याय ने बहुत ही योजना बद्ध तरीके से काम कर पाटन को एक नई पहचान दी है। राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार दिलाने में सीएमओ का योगदान रहा है। बताया जा रहा है की योगेश्वर उपाध्याय का अनुभव का लाभ जशपुर को मिले इसके लिए विशेष तौर पर प्रतिनियुक्ति पर जशपुर भेजा गया है। अब पाटन सीएमओ का प्रभार सौरभ बाजपेई को दिया गया है। सौरभ लंबे समय से पाटन नगर पंचायत में ही कार्य कर रहे है। उन्हें भी काफी अनुभव है काम करने का। उनके अनुभव का लाभ नगर पंचायत पाटन को मिलेगा। देखिए पूरा ट्रांसफर सूची













