पाटन।।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) पाटन नगर इकाई के पदाधिकारियों ने शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पाटन के बिल्डिंग का वीडियो का प्रयोग करते हुए विद्यार्थियों पर सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में पाटन थाना में इंस्टाग्राम पेज “patan.cg” के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराकर ठोस कार्यवाही करने की मांग की है।
ABVP पाटन इकाई के पदाधिकारियों ने कहा कि इंस्टाग्राम पेज “patan.cg” द्वारा महाविद्यालय परिसर का वीडियो पोस्ट करते हुए विद्यार्थियों पर आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी की गई है। इस कृत्य से छात्रों की गरिमा को ठेस पहुंची है और महाविद्यालय की साख पर भी प्रश्नचिह्न लगा है। शिक्षा के मंदिर पर ऐसा टिप्पणी विद्यार्थी परिषद कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।
इस घटना की निंदा करते हुए परिषद ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सोशल मीडिया पर इस प्रकार की अभद्र सामग्री प्रसारित करने वालों पर सख्त नियंत्रण एवं कानूनी कार्रवाई की अपेक्षा की है साथ ही आगे ऐसा कृत्य ना हो इसके लिए इस इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट करने की मांग की गई है।
ABVP पाटन ने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती, तो परिषद चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारी ने ज्ञापन दी।






