पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, पाटन में प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा के मार्गदर्शन मे राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नंदा गुरवारा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल मनोरंजन का माध्यम हैं, बल्कि यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने छात्रों को खेल भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा ने कहा की खिलाड़ियों के लिए पौष्टीक आहार अनिवार्य है। खिलाड़ियों को विटामिन युक्त आहार लेना चाहिए। विगत सत्र मे विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और सभी खिलड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा प्रभारी जितेंद्र मंडावी सर द्वारा किया गया।जितेन्द्र मंडावी ने महाविद्यालय में उपलब्ध खेल सुविधाओं व गतिविधियों की जानकारी दी और खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट तथा ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में भाग लेकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम मे उपस्थित डॉ आर के वर्मा ने खेल के क्षेत्र कैरियर के अवसरों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, अधिकारीगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं खिलाडीगण उपस्थित रहे।





