पाटन कालेज में 26 फरवरी को प्रतिभा सम्मान समारोह मृदंग 2026 का आयोजन


पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकार कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पाटन में प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा के मार्गदर्शन में नव ऊर्जा एवं प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु प्रतिभा सम्मान समारोह मृदंग 2026 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विजय बघेल जी सांसद दुर्ग लोकसभा, माननीय भूपेश बघेल जी पूर्व मुख्यमंत्री छग शासन एवं विधायक पाटन विधानसभा, कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. नंदा गुरवारा प्राचार्य शासकीय चंदूलाल चंद्राकर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पाटन, अति विशिष्ट अतिथि जितेंद्र वर्मा प्रदेश मंत्री भाजपा, दिलीप साहू जिला महामंत्री भाजपा दुर्ग, योगेश निक्की भाले जी अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन एवं जन भागीदारी प्रबंधन समिति पाटन कालेज, विशेष अतिथि रानी केशव बंछोर भाजपा मंडल अध्यक्ष पाटन, डॉ श्रीमती अनुपमा आस्थाना क्षेत्रीय अपर संचालक दुर्ग संभाग होंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा ने बताया की कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रतिभावन छात्र छात्राओं, विश्वीविद्यालय मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों, संकाय के टॉपर्स, उत्कृष्ठ खिलाड़ियों, रेडक्रास, राष्ट्रीय सेवा योजना के सर्वश्रेष्ठ वालेंटियर को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।