पाटन। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक 04 के उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी उर्वशी शैलेश साहू ने 900 से अधिक मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम को एक ओर स्वर्गीय शैलेश साहू की जनसेवा की विरासत से जोड़कर देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं ने इसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर जनता की मुहर बताया है।

चुनाव प्रचार के दौरान उर्वशी साहू लगातार कहती रहीं कि वे अपने स्वर्गीय पति शैलेश साहू के अधूरे सपनों और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव मैदान में उतरी हैं। उन्होंने मतदाताओं से भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करते हुए क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान का संकल्प दोहराया था।






