पाटन।
पुलिस जन मित्र कार्यक्रम के तहत पाटन थाना द्वारा ग्राम सांतरा के बाजार चौक में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी श्री मिश्रा ने सरपंच, पंच एवं ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि अनजान कॉल, लिंक और ओटीपी साझा करने से बचें तथा किसी भी संदिग्ध लेन-देन की तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने ग्रामीणों से सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
इस दौरान गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिससे लोगों में जागरूकता के प्रति उत्साह देखा गया।







