पाटन। पौहा और कुम्हली मध्य सड़क दुर्घटना में समिति में कार्यरत एक कर्मचारी की मौत के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। मौके पर पहले जाम गांव आर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने सड़क पर मृतक के शव रखकर सड़क जाम कर दिया फिर तत्काल पुलिस बल के साथ एसडीओपी पाटन अनूप कुमार लकड़ा भी पहुंचे। ग्रामीणों के साथ चर्चा विफल रही। इसके बाद भीड़ बढ़ती गई जिसे देखते हुए मौके पर एसडीएम लवकेश ध्रुव भी पहुंच गए है। ग्रामीणों के साथ एसडीएम के साथ पहले दौर का चर्चा भी विफल रहा। ग्रामीणों का मांग है कि मृतक के परिवार में से एक को सरकारी नौकरी दिया जाए। इसके अलावा जिस बस से सड़क दुर्घटना हुई है उसके ड्राइवर और मालिक को मौके पर लाया जाए। अभी सड़क पर लाश को लेकर बैठे ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। भीड़ को सड़क से हटाने पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
बता दे कि ।पौहा और कुम्हली के मध्य आज शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पौहा निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पौहा निवासी तरुण चंद्राकर (40 वर्ष) कुम्हाली सेवा सहकारी समिति से काम निपटाकर अपने दो बच्चों के साथ पौहा से जामगांव आर की ओर जा रहा था। जानकारी के मुताबिक शाम करीब 5:15 बजे विपरीत दिशा से आ रही साहू ट्रेवल्स की सवारी बस क्रमांक CG 05 J 0124 ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी, जिससे तरुण चंद्राकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके दोनों बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं।







