पाटन देवांगन समाज चुनाव: चुनावी गहमा गहमी रहेगी आज, वरिष्ठ अध्यक्ष और युवा अध्यक्ष के लिए सीधा मुकाबला, 15 से अधिक मतदाता करेंगे मतदान, प्रत्याशियों ने प्रचार में झोंक दी ताकत


बलराम यादव
पाटन। नगर देवांगन समाज के वरिष्ठ अध्यक्षता और युवा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की घोषणा होते ही काफी गहमा गहमी देखने को मिल रही है। चुनाव अधिकारी मनीराम देवांगन ने बताया कि 21 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। शनिवार रात तक चुनाव की तैयारी की पूर्व किया गया। जानकारी के मुताबिक करीब 15 से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चुनाव नगर देवांगन समाज के अध्यक्ष पद के लिए राज कुमार देवांगन और नीरज चंद देवांगन के मध्य तथा युवा अध्यक्ष के लिए छोटे लाल देवांगन और चिरंजीव देवांगन के मध्य सीधा मुकाबला है। चुनाव के पहले सभी प्रत्याशियों ने  घर घर जाकर काफी प्रचार किया है। इसके अलाव शोशल मीडिया में भी चुनाव प्रचार देखने को मिला। आज दोपहर 3 बजे के बाद नगर देवांगन समाज को नया अध्यक्ष और युवा अध्यक्ष मिल जाएगा।