चंगोराभाठा, रायपुर में निवासरत पटनहा मिश्रा परिवार( धूमा – मर्रा) के होनहार छात्र डॉ वैभव मिश्रा, पोता श्रीमति सुधा देवी मिश्रा एवं श्री नरेंद्र कुमार मिश्रा जी, माता पिता श्रीमती प्रीति मिश्रा- प्रशांत मिश्रा ने एम बी बी एस की परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे परिवार और समाज को गौरवान्वित किया है। जब से एम् बी बी एस का रिजल्ट आया है और परिवार, समाज को ज्ञात हुआ है, पूरे परिवार, समाज और क्षेत्र में खुशी की लहर है और लगातार बधाईया और शुभकामनाओ वालों का ताता लगा हुआ है। वैभव प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहा है, तथा बचपन से ही डॉक्टर बन करके जरूरत मंद लोगों, समाज, परिवार, क्षेत्र और राष्ट्र के प्रति सेवा की भावना उसमें रही है। डॉक्टर वैभव को यह प्रेरणा, मार्गदर्शन उसके दादाजी-दादीजी और उसके मामाजी डॉक्टर स्वप्निल शर्मा, जो कि मुम्बई में वॉकहार्ट हॉस्पिटल में एक सीनियर सर्जन के रूप में मुख्य सलाहकार एवं विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं और अपने कार्य में बेहद दक्ष और प्रवीण हैं,से प्राप्त हुआ है, दादाजी गवर्नमेंट हाई स्कूल के प्राचार्य हुये हैं और उन्होंने हमेशा से ही मानव सेवा और देश सेवा को सर्वोपरि रखा है। डॉक्टर वैभव मिश्रा की भी यही तमन्ना है कि वह इस मेडिकल के क्षेत्र में समाज और देश सेवा का ऐसा पर्याय बने कि उसकी सेवा भावना और लोगों को और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा प्रदान करें। वैभव आगे चलकर सर्जन बनना चाहते हैं। उसी की प्रेरणा और मार्गदर्शन से उसका छोटा भाई अवनीश मिश्रा भी अनुसरण करते हुए इंजीनियरिंग के क्षेत्र में ख्याति अर्जित कर समाज और देश की सेवा करने की चाह रखता है। मिश्रा परिवार के लिए यह बेहद खुशी और गौरवान्वित करने वाला पल है क्योंकि हमारे परिवार के यह पहला बच्चा होगा जिसने एम बी बी एस की परीक्षा बहुत अच्छे अंकों से अर्जित कर यह खुशनुमा अवसर प्रदान किया है। वैभव मिश्रा ने अपने एम बी बी एस के लिए कोचिंग और तैयारी हैदराबाद से किया और पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है। उसे घर में बुआ – फूफाजी, भाई बहन सब का मोटिवेशन मिलता रहा जिसका यह परिणाम है कि उसने आज ये जीत हासिल की है। डॉक्टर वैभव आगे चलकर अपनी सेवाएं छत्तीसगढ़ में ही देना चाहते हैं ताकि अपने क्षेत्र वासियों और अपने समाज की सेवा कर सकें। डॉक्टर वैभव मिश्रा के पिता एक प्राइवेट कम्पनी में महा प्रबंधक एवं माता एक गृहिणी हैं। बधाई देने वालों में सर्व श्री रामेन्द्र- सारिका शर्मा, श्री जितेन्द्र शुक्ला, संजय धर दीवान, श्रीमती ज्योति शुक्ला, श्रीमती आरती दीवान, शैलेश मिश्रा, प्रत्युष, निखिल, अनन्या, संस्कृति, श्री महेन्द्र मिश्रा, वत्सला मिश्रा, श्रीमति पुष्पा शर्मा, नरेन्द्र- सरोजनी शुक्ला, प्रगति चौबे, शिरीष मिश्रा, शिरीष शुक्ला, सौम्या, यामिनी शर्मा, शुभ्रा मिश्रा, शशि मिश्रा, सुधा शर्मा, संतोष मिश्रा, दिलीप सिंहा, दीपक सिन्हा, प्रीति अवधिया, प्रलय – स्वाति पाण्डेय,मनोज-रानी शर्मा, शिल्पा सग्गर इत्यादि।







