पाटन। जनपद पंचायत पाटन उपचुनाव में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। क्षेत्र के प्रत्याशी नरेंद्र गायकवाड़ ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुरेंद्र साहू के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया।

नरेंद्र गायकवाड़ ने मंगलवार को जनपद पंचायत पाटन कार्यालय पहुंचकर विधिवत अपना नाम वापस लिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की मौजूदगी रही।
नामांकन वापसी के अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्रकार, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रवि सिंगौर, सरपंच संघ अध्यक्ष विनय चंद्राकर, तिहारु बघेल, यशवंत जांगड़े, महेंद्र कुर्रे एवं भगवान दास लहरे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा समर्थकों ने इसे संगठन की एकजुटता बताते हुए उपचुनाव में सुरेंद्र साहू की जीत का दावा किया है।





