जनपद उपचुनाव पाटन: पाहांदा-सांकरा में सुरेंद्र साहू को मिल रहा सभी वर्गों का समर्थन, ट्रिपल इंजन की सरकार से होगा विकास


पाटन। जनपद पंचायत पाटन उपचुनाव में क्षेत्र क्रमांक अंतर्गत पाहांदा और सांकरा में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुरेंद्र साहू को लगातार जनसमर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान सुरेंद्र साहू स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की समस्याओं के समय पर निराकरण को प्रमुख मुद्दा बनाकर मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं।
क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहने का फायदा भी उन्हें मिलता नजर आ रहा है। ग्रामीणों के बीच उनकी लगातार मौजूदगी और सामाजिक कार्यों में सहभागिता को लेकर मतदाता सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। भाजपा समर्थित प्रत्याशी होने के कारण भी उन्हें मतदाताओं का आशीर्वाद मिलने की बात सामने आ रही है।
सीजी मितान द्वारा क्षेत्र के मतदाताओं से चर्चा किए जाने पर कई लोगों ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के कारण वे भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुरेंद्र साहू को जनपद सदस्य के रूप में चुनना चाहते हैं, ताकि पाहांदा और सांकरा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल सके।
मतदाताओं ने चर्चा के दौरान यह भी कहा कि कुछ लोग चुनाव में सामाजिक मुद्दों और नारी शक्ति को लेकर अलग-अलग बातें कर रहे हैं, लेकिन भाजपा ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। ग्रामीणों ने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति पर भी महिला आसीन हैं तथा महिला आरक्षण बिल लाने का कार्य भी भाजपा सरकार ने किया।
ग्रामीणों का कहना है कि वे ऐसे प्रत्याशी को चुनना चाहते हैं जो गांव के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहता हो। मतदाताओं ने यह भी कहा कि कुछ लोग अनर्गल बयानबाजी कर क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन क्षेत्र की जनता उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देगी।