पाटन: जिला पंचायत दुर्ग कृषि स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न, खरीफ फसल तैयारी व खाद संकट पर हुई चर्चा


पाटन। जिला पंचायत दुर्ग की कृषि स्थायी समिति की मासिक बैठक सभापति नीलम राजेश चंद्राकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी खरीफ फसल की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में किसानों के लिए बीज एवं खाद के भंडारण, समय पर उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार किया गया। साथ ही वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के कारण भविष्य में खाद आपूर्ति पर संभावित प्रभावों को देखते हुए वैकल्पिक उपायों पर भी चर्चा हुई।
समिति ने किसानों से अपील की कि वे कृषि समितियों से जुड़कर योजनाबद्ध तरीके से खेती की तैयारी करें, ताकि बेहतर उत्पादन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में फसल उत्पादन बढ़ाने एवं कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।