पाटन: जिला पंचायत में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 पर विशेष बैठक, नवम सत्र हेतु कार्य निष्पादन पर सहमति


पाटन। जिला पंचायत में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें नवम सत्र के कार्य निष्पादन हेतु बहुमत समर्थन के साथ महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक के दौरान जिला पंचायत सभापति एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे को आगे की जिम्मेदारी सौंपी।
बैठक में मातृ शक्ति के अधिकार, स्थान और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान कुछ सदस्यों ने विपक्ष की भूमिका पर असंतोष व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि मातृ शक्ति के सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर समर्थन नहीं दिया गया, जिसे उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने इसे जनहित और सामाजिक संतुलन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण कदम बताया तथा नारी सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग की सभापति नीलम राजेश चंद्राकर सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।