पाटन जनपद: अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम चयन के लिए संगठन को बहाना पड़ रहा है पसीना, किसी एक नाम पर नहीं बन पा रही सहमति, जनपद सदस्यों से राय शुमारी करने जल्द हो सकती है बैठक, उपाध्यक्ष के लिए ज्यादा दावेदार , पढ़िए पूरी खबर

बलराम यादव (9893363894)
पाटन। जनपद पंचायत पाटन में अध्यक्ष पद के लिए ओबीसी महिला आरक्षित है। जब जनपद पंचायत के सभी 25 सीटों में परिणाम आया तो भाजपा और कांग्रेस में काफी का कश्मकश था लेकिन जैसे समय बीतता गया वैसे ही निर्दलीय चुनाव लड़े एवं कांग्रेस से समर्थन नहीं मिलने पर बागी होकर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी चुनाव जीत कर आए हैं वह भाजपा का दामन थाम लिया है । इससे अब यह तो स्पष्ट हो गया है कि जनपद पंचायत पाटन में भाजपा का कब्जा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर रहेगा। लेकिन अभी संगठन को इस बात के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष किसे बनाए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक भाजपा के बड़े नेताओं ने एक दौर सभी जनपद सदस्यों से टोह लेने के लिए संपर्क साध लिया है । लेकिन अध्यक्ष पद के लिए अभी भी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में अध्यक्ष पद के लिए बटंग निवासी भाजपा नेत्री कीर्ति दुर्गेश नायक एवं ग्राम सिपकोनहा निवासी भावना विष्णु निषाद के मध्य फैसला होने की संभावना है। अगर ओबीसी से देखा जाए तो दोनों ही अन्य पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखते हैं । एक और जहां कीर्ति दुर्गेश नायक राजनीति में बहुत पहले से ही सक्रिय है वहीं उन्हें भाजपा के बड़े नेताओं का  आशीर्वाद भी है। इसके अलावा भावना विष्णु निषाद जो की ग्रामीण परिवेश से है। उनकी भी प्रबल दावेदारी मानी जा रही है। भावना निषाद के पति विष्णु निषाद पहले भी अपने ग्राम पंचायत के सरपंच रह चुके हैं। उसे विजय बघेल सांसद एवं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा का करीबी भी माना जा रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ग्रामीण परिवेश में रहने वाली भावना निषाद के नाम पर भाजपा मुहर लगा सकती है।

भाजपा प्रवेश से बढ़ा भाजपा सदस्यों की संख्या
बता दे कि जनपद पंचायत के परिणाम आने के बाद 25 सदस्यों में से बीजेपी और कांग्रेस दोनों में कशमकश था। वहीं अब स्थिति क्लियर होने के बाद जब निर्दलीय एवं पार्टी के समर्थन नहीं मिलने पर बागी चुनाव लड़ने के बाद जितने वाले प्रत्याशी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे अब भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों की संख्या 18 एवं कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्यों की संख्या 07 हो गई है।। ऐसे में भाजपा की सरकार जनपद पंचायत में बननि तय है।। लेकिन किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनने से अभी भी संगठन के नेताओं को काफी पसीना बहाना पड़ रहा है।

उपाध्यक्ष के लिए ज्यादा नाम उभरे
जनपद पंचायत पाटन में अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षण होने के बाद अब उपाध्यक्ष के लिए भाजपा पुरुष वर्ग से जो जीतकर आए हैं उनको जिम्मेदारी देने की सोच रहे हैं। यही कारण है कि जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की संख्या रोज बढ़ने लगी है । जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष रहे खेमलाल देशलहरें ने कहा कि उनकी दावेदारी स्वाभाविक है। वह पूर्व में भी उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा भाजपा को बहुमत दिलाने के लिए चार जनपद सदस्यों के साथ भाजपा प्रवेश करने वाले ग्राम बोरेदा निवासी पूर्व सरपंच एवं जनपद सदस्य कमलेश वर्मा ने भी उपाध्यक्ष के लिए दावेदारी कर दी है। बताया जा रहा है भाजपा उसे भाजपा प्रवेश का तोहफा उपाध्यक्ष पद के रूप में दे सकती है। इसके अलावा पाटन जनपद पंचायत के सभी 25 जनपद क्षेत्र में सर्वाधिक मतों से जीत करने वाले ग्राम घुघवा निवासी प्रणव शर्मा ने भी जनपद उपाध्यक्ष बनने के लिए अपनी मंशा जाहिर कर दी है । अब देखना यह है कि क्या इन तीनों में से किसी एक को उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है या फिर भाजपा किसी अन्य नाम पर भी विचार कर सकती है। भाजपा के सीनियर नेताओं में दोबारा जनपद सदस्य चुनकर आए रवि सिन्हा भी एक दावेदार है।

जल्द हो सकती है बैठक
जनपद पंचायत के प्रथम सम्मेलन में अभी कुछ समय है इससे पहले भाजपा संगठन से सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पाटन के जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए नाम तय करने के लिए एक बैठक किसी गोपनी स्थान पर किए जाने की भी सूचना है हालांकि अभी पार्टी संगठन इसका खुलासा नहीं किया है और भाजपा के बड़े नेताओं ने भी किसी भी प्रकार की बैठक की बात पर भी अस्ति जताई है लेकिन सूत्रों की माने तो जनपद सदस्यों की राई सुनाई करने के लिए बैठक भी किया जा सकता है।