कांग्रेस छोड़कर भाजपा प्रवेश करने वाले पाटन जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने कांग्रेस के लिए किया यह पोस्ट, सोशल मीडिया में पोस्ट की हो रही है खूब चर्चा


पाटन। जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा का व्हाट अप स्टेट्स काफी चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ अपनी भी पोस्ट डालकर पोस्ट किया है कि तुष्टिकरण की आड़ में अंधी हो चुकी है कांग्रेस, , । बता दे कि कमलेश वर्मा पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता थे। वे पंचायत चुनाव से पहले ही कांग्रेस को अलविदा कहकर जनपद सदस्य का चुनाव लड़ा और जीत हासिल किया। इसके बाद भाजपा का दामन थाम लिया। उसे भाजपा प्रवेश का उपहार के रूप में जनपद उपाध्यक्ष का पद भी मिला। उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा का यह पोस्ट काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।