पाटन। आरडीएसएस (RDSS) के तहत विद्युत लाइन संबंधी कार्य के चलते सोमवार 13 जुलाई 2026 को जामगांव आर क्षेत्र के विभिन्न फीडरों में निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सीएसपीडीसीएल के अनुसार सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक 11 केवी जामगांव आर बस्ती फीडर, 11 केवी भाटागांव आर बस्ती फीडर एवं 11 केवी जामगांव आर पंप फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 11 केवी करेला बस्ती फीडर, 11 केवी बोरवाय बस्ती फीडर तथा 11 केवी बटरेल पंप फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता, सेलूद एवं कनिष्ठ अभियंता, जामगांव आर ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि कार्य की प्रगति के अनुसार बिजली बंद रहने के समय में परिवर्तन संभव है। असुविधा के लिए विभाग ने खेद व्यक्त किया है।





