पाटन। आंचल में ग्राम सेलूद मुड़पार, चुनकट्टा, देउरझाल, छाटा , पेंडेरी , गुढ़ियारी , dhour सहित अन्य गांव में पत्थर खदान एवं क्रेशर संचालित है। पत्थर को पीसने के लिए क्रेशर का उपयोग किया जाता है जिसमें पत्थर पिसाई के दौरान काफी धूल का गोबर उड़ता है । खनिज नियमों का धज्जियां उड़ाते हुए इस क्षेत्र में क्रेशर संचालक काम करते हैं। ग्राम पंचायत मुड़पार के द्वारा इसकी शिकायत करते हुए कलेक्टर से कार्रवाई की मांग किया था। इसके बाद खनिज विभाग ने तत्परता दिखाते हुए आज दिन भर मुड़पार सहित आसपास के क्षेत्र में निरीक्षण किया दबिश दी। बताया जा रहा है कि एक क्रेशर को सील भी कर दिया गया है। उक्त क्रेशर से उड़ने वाली धूल से ग्रामीण खासे परेशान थे। वहीं यह भी जानकारी मिली है कि तीन अन्य क्रशर संचालकों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। बहरहाल खनिज विभाग एक्शन में नजर आ रहे है। बता दे की ग्राम पंचायत मुड़पार के सरपंच एवं पंच और ग्रामीणों के द्वारा कई क्रशर संचालकों के खिलाफ शिकायत पत्र कलेक्टर को सौंपा गया है जिस पर जांच की जाने की बातें कही जा रही है।। आज खनिज विभाग ने तत्परता दिखाते हुए कुछ जगह पर कार्रवाई की है वहीं आगामी दिनों में भी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।







