पाटन। अकतई क्षेत्र में राशन वितरण को लेकर उठे विवाद के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया है। सीजी मितान में खबर प्रकाशित होने के बाद आज से हितग्राहियों को चावल बांटना शुरू कर दिया गया है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से अकतई के हितग्राही राशन दुकान में चावल नहीं बांटे जाने से नाराज थे। ग्रामीणों का कहना था कि समय पर चावल नहीं मिलने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में असंतोष की स्थिति बनी हुई थी।
खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल वितरण प्रक्रिया शुरू कराई। आज सुबह से ही राशन दुकान में हितग्राहियों की भीड़ देखी गई और उन्हें चावल वितरण किया गया।
हितग्राहियों ने समय पर कार्रवाई के लिए प्रशासन का आभार जताया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए नियमित निगरानी की आवश्यकता है।







