पाटन चुनाव परिणाम: कांग्रेस ने भी दिया कड़ा मुकाबला…6 वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत


पाटन। नगर पंचायत पाटन के चुनाव परिणाम आ गए हैं यहां पर योगेश निक्की भाले भाजपा प्रत्याशी की जीत हो गई है। कार्यकर्ता जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं कांग्रेस ने भी चुनाव में कड़ा मुकाबला दिया है। वार्ड क्रमांक 5, 6 ,7 ,8 ,9 ,10 में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी की जीत हुई है। इन वार्डो में कांग्रेस का कब्जा हुआ है। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 14 में भी कांग्रेस की जीत हुई है। वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 4 तक भाजपा के कब्जे में गया है।