पाटन: 27 मई को कई गांवों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, विद्युत विभाग पाटन द्वारा जारी सूचना के अनुसार

पाटन । 27 मई 2026, बुधवार को 33/11 केवी पाटन सबस्टेशन से निकलने वाली 11 केवी रानीतरई लाइट फीडर एवं रानीतरई पंप फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 11 केवी रानीतरई लाइट लाइन में नए 132 केवी औली-जामगांव आर क्षेत्र के अंतर्गत नई लाइन खींचने का कार्य किया जाना है। इस कारण प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
बिजली बंद रहने वाले प्रमुख गांवों में पंदर, कसही, गुजरा, मटिया, बोरीद, बरबसपुर सहित आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
विद्युत आपूर्ति बंद रहने का समय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य की स्थिति के अनुसार समय में परिवर्तन संभव है।