पाटन: अनूप कुमार लकड़ा को दी विदाई, नए एसडीओपी प्रांशु तिवारी का किया स्वागत

पाटन। पाटन अनुविभाग (पुलिस) के अनुविभागीय अधिकारी अनूप कुमार लकड़ा के स्थानांतरण के बाद रविवार को एसडीओपी कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पाटन के नए एसडीओपी के रूप में पदस्थ प्रांशु तिवारी का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

समारोह में एसडीओपी कार्यालय के स्टाफ के अलावा पाटन अनुभाग के थाना पाटन, उतई, रानीतराई, जामगांव आर, अमलेश्वर और अंडा के थाना प्रभारियों ने अनूप कुमार लकड़ा को विदाई दी तथा नवपदस्थ एसडीओपी प्रांशु तिवारी का स्वागत किया।

इस अवसर पर नगर पंचायत पाटन की ओर से अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष निशा सोनी, पार्षद देवेंद्र ठाकुर तथा जिला मानस संघ के अध्यक्ष मेहतर वर्मा ने भी सम्मान किया।

कार्यक्रम में पाटन थाना प्रभारी राजेश मिश्रा, उतई थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, रानीतराई थाना प्रभारी हुब लाल चंद्राकर, जामगांव आर थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक, अमलेश्वर थाना प्रभारी बसंत बघेल और अंडा थाना प्रभारी शिव कुमार चंद्रा उपस्थित रहे।

इसके अलावा एसडीओपी कार्यालय के चंद्रभान बर्रे, उत्तम देशमुख, राधेश्याम वर्मा, सुरेंद्र साहू, कुलेश्वर साहू, नीरज लिम्बु, रामेश्वर साहू और घनाराम निषाद सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।