पाटन स्थित A.K. Goyal Public School के लिए गौरव का विषय है कि विद्यालय के पांच प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ियों का चयन अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

चयनित खिलाड़ियों में गुंजन साहू, चंचल साहू, शिवांश सिन्हा, रूथ निषाद एवं भवेश साहू शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और निरंतर मेहनत के दम पर यह सफलता हासिल की है।

विद्यालय के चेयरमैन अशोक अग्रवाल, प्राचार्य नाडीकाटला राजेश कुमार तथा CGKDA के वाइस प्रेसिडेंट शशांक गुप्ता सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने इसे संस्थान के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







