पाटन। मुस्लिम एकता मंच के ज़ेरे-एहतमाम (तत्वावधान में) आगामी 12 दिसंबर 2026 को पाटन की सरज़मीं पर एक अज़ीमुश्शान इज्तिमाई निकाह (आदर्श सामूहिक विवाह) का इन्क़ाद (आयोजन) होने जा रहा है।
इस मुबारक मौके पर सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री जनाब भूपेश बघेल जी बतौर मेहमान-ए-ख़ुसूसी
(मुख्य अतिथि) शिरकत फ़रमाएंगे।
मुस्लिम एकता मंच के तमाम ओहदेदारों और ज़िम्मेदारों ने जरूरतमंद परिवारों की भलाई के इस नेक काम में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जनाब भूपेश बघेल जी को बाक़ायदा दावतनामा पेश किया, जिसे उन्होंने बड़ी ख़ुशदिली से क़बूल किया।
मंच के ओहदेदारों ने पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी (OSD) जनाब आशीष वर्मा जी और जनाब मनीष बंछोर जी से भी मुलाक़ात कर उन्हें इस बा-बरकत तक़रीब (समारोह) में शरीक होने की दावत दी। इसके अलावा पाटन नगर के तमाम मोअज़्ज़िज़ (वरिष्ठ) नागरिकों सहित ग्राम किकरमेटा और मचानदूर के बाशिंदों को भी इस निकाह समारोह में शामिल होने की ख़ुसूसी दावत दी गई है।
12 दिसंबर 2026 को सुबह 11:00 बजे से निकाह की रस्में और दीगर तक़रीबात शुरू हो जाएंगी।
इस अज़ीम इज्तिमाई निकाह में 10 जोड़े एक-दूसरे के हमसफ़र बनेंगे और अपनी नई ज़िंदगी का आगाज़ करेंगे।
इस नेक काम को लेकर पूरे मुस्लिम समाज में ख़ुशी और मसर्रत का माहौल है।
सबसे क़ाबिल-ए-तारीफ़ बात यह है कि इस आयोजन को कामयाब बनाने के लिए पाटन के समस्त नागरिकों और हर तबक़े के लोगों का भरपूर सहयोग और प्यार मिल रहा है।
12 दिसंबर को पाटन में इस तारीफ़ी और यादगार जश्न की ख़ूब रौनक देखने को मिलेगी।







