पाटन: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे सेवा सहकारी समितियों का 6 जून को करेंगे निरीक्षण, खाद-बीज संकट पर किसानों से करेंगे चर्चा

पाटन/दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार 6 जून 2026 को जिले की विभिन्न सेवा सहकारी समितियों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री समितियों में किसानों को खाद एवं बीज उपलब्धता की स्थिति का जायजा लेंगे तथा विशेष रूप से डीएपी खाद की कमी और इससे किसानों को हो रही परेशानियों की जानकारी प्राप्त करेंगे। वे किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं किसानों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। कार्यक्रम के दौरान कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है।