पाटन: ग्राम औरी में पेयजल सुविधा के लिए पानी टंकी का शिलान्यास


पाटन। जनपद सदस्य कस्तूरी पन्ना बंजारे ने अपने मद से ग्राम औरी में पेयजल सुविधा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पानी की टंकी और पंप प्रदान किया है। इसी कड़ी में आज पानी टंकी निर्माण के लिए विधिवत शिलान्यास किया गया।
इस पहल से ग्रामवासियों को स्वच्छ और सुचारु पेयजल उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान सरपंच कालिंद्री गजेंद्र मानिकपुरी, वार्ड पंच सरिता चंद्रदेव, मनीषा लहरे और गायत्री यादव सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।