पाटन । राज्य के समस्त थानों में वर्ष 2021 में सम्पादित कार्यो का मूल्यांकन करने के बाद राज्य में ग्रामीण थाना के रूप में पाटन थाने को उत्कृष्ट पुरुस्कार प्राप्त हुआ है . वर्ष 2021 मे थाना पाटन में तत्कालीन थाना प्रभारी शिवानद तिवारी थे उनके नेतृत्व में ही पुलिस द्वारा लगातार आम लोगो मे जागरूकता बढ़ाने जन चौपाल कार्यक्रम कर लोगो को साइबर ठगी ,से बचने के लिए पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में मुहिम चलाई गई थी महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्यवाही करने पर ही पाटन थाना को राज्य के ग्रामीण थानों में उत्कृष्टता से कार्यो को सम्पादित किया गया जिसके मूल्यांकन पश्चात उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।


राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के द्वारा उत्कृष्ट ग्रामीण थाना के लिए एक प्रमाण पत्र जारी किया है जिसे आज पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक ने प्रमाण पत्र थाना पाटन के, एस डी ओ पी देवांश सिंह राठौर , वर्तमान पाटन टी आई राजकुमार लहरे को प्रदान की गई
दुर्ग एसपी श्री पल्लव ने सभी थाना स्टाफ को बधाई दी ,







