पाटन के स्वामी आत्मानंद चौक में शनिवार को तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में हाइवा चालक को चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार हाइवा दुर्ग मार्ग की ओर से रानीतराई मार्ग की तरफ जा रही थी। इसी दौरान स्वामी आत्मानंद चौक के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि हाइवा काफी तेज रफ्तार में थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

अंधा मोड़ होने के बावजूद तेज रफ्तार

स्वामी आत्मानंद चौक के पास सड़क पर अंधा मोड़ है। इसके बावजूद यहां भारी वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण नहीं होने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चौक के अंधे मोड़ पर , और की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।





