पाटन: जनकल्याण समिति अब किसानों की हक की लड़ाई लड़ रही, आवास और खाद बीज नहीं मिलने से अब करेंगे सत्याग्रह, बैठकों का दौर जारी

पाटन विकासखंड के अंतर्गत 35 सेवा सहकारी समितियो के माध्यम से खाद एवं बीच का वितरण किसानों को किया जाता है लेकिन इस वर्ष खाद की किल्लत ने किसानों की चिंता बढ़ा दिया है बड़े किसानों को 2 से 3 बार खाद् के लिए सरकारी समितियो के चक्कर लगाने पढ़ रहे हैँ वही कई समितियों मे सुबह 4:00 बजे से किसान ऋण पुस्तिका लेकर सहकारी समितियो के बाहर लाइन लगाकर अपनी बारी का इन्तजार करते हैँ जनकल्याण समिति के अध्यक्ष युगल किशोर आडिल ने बताया कि इस वर्ष खाद की कमी से किसान काफी परेशान है डीएपी की उपलब्धता बहुत कम है जबकि किसानी के प्रारंभिक समय में डीएपी की आवश्यकता पड़ती है खाद की कमी पड़ने पर उत्पादन में भी असर पड़ेगा किसानों के लिए किसानी ही एक मात्र आय का स्रोत है खेती से प्राप्त आय से किसान अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते हैँ बच्चों का शिक्षा शादी  मकान निर्माण जैसे अन्य काम को संपन्न करते हैं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समय पर खाद और बीच का उपलब्ध न कर पाना नाकामी को दर्शाता है आडिल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास को नोडल अधिकारी द्वारा गलत तरीके से काटे जाने के विरोध में  हितग्राही  लगातार अधिकारियों से संपर्क कर पुनः दस्तावेज का सत्यापन कर पात्र किए जाने की मांग को लेकर जिला पंचायत सीईओ  बजरंग दुबे अतिरिक्त कलेक्टर डॉ योगिता देवांगन और संचालक तारेन प्रकाश सिन्हा तक अपनी बात रख चुके हैं लेकिन अधिकारियों के द्वारा आश्वासन  देकर गरीब और जरूरत मंद हितग्राहियों को खाली हाथ  वापस कर देते हैं पाटन ब्लॉक के सभी 35 सरकारी समितियो में पर्याप्त खाद व बीज की उपलब्धता की मांग सुनिश्चित करने एवं अपात्र किए गए प्रधानमंत्री आवास को पात्र कर हितग्राहियों को लाभान्वित करने की मांग को लेकर 18 जून दिन गुरुवार को सुबह 9:00 बजे शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद लक्ष्मी सागर तालाब में जल सत्याग्रह प्रारंभ किया जाएगा जिसकी सूचना शासन प्रशासन को दे दी गई है इस आंदोलन में  कुर्मी गुंडरा के अलावा अन्य गांव के भी किसान  शामिल होंगे  बैठक मे महेश साहू रुपनारायण वर्मा मुकेश वर्मा तरुण साहू कृष्णा साहू राजेश साहू परमानंद पटेल गोरे वर्मा चंद्रहास यादव बीरेंद्र साहू लुम्मन वर्मा रोहित सेन भागवत सेन आशा राम वर्मा कामीनी ठाकुर नोमीन ठाकुर पंचदेव साहू किशोर चंद्राकर मिलन साहू बीरेंद्र पटेल  सेवा साहू मनोज साहू  डोमन ठाकुर लखन ठाकुर महादेव ठाकुर के अलावा ग्रामीण जन उपस्थित थे