चीचा के 19 वर्षीय युवक चार दिन से लापता, पाटन विश्राम गृह के आसपास देखे जाने की खबर, घर से काम पर जाने के लिए निकला था, साइकिल व टिफिन अरसनारा के पास मिला, पता चले तो पाटन थाना को सूचित करे

पाटन। ग्राम चीचा मे निवास करने वाला अंकुश भट्ट 19 साल जो पाटन के नित्या ऑटो मे काम मे जाने के लिया घर से निकला था । पर वह पाटन पहुँच नही पाया है। उसके बड़े भाई आकाश भट्ट ने बताया कि अंकुश सबेरे 9 बजे पाटन जाने सायकल मे निकला था उसका सायकल एवं टिफिन अरसनारा मे एक घर के सामने रखा हुआ है।  पर अंकुस अब  तक घर नही पहुंचा है । उसके परिजनों ने कहा कि परिवार रिस्तेदार मे तलाश कर रहे है । पुलिस में भी गुम इंसान की सूचना दर्ज कराई है। बताया जा रहा है की अंकुश को एक दिन पहले रेस्ट हाउस पाटन के आसपास देखे गए थे। जिस किसी भी को उक्त युवक दिखे तो वे पाटन थाना या फिर अपने नजदीकी थाना को सूचित कर सकते है।