पाटन।शादियों का सीजन चल रहा है। हर कोई अपनी शादी को खास बनाने में जुटा है। अपनी शादी को यादगार बनाने लोग कई जतन कर रहे हैं कोई हेलीकॉप्टर से दुल्हन लाने जा रहा है तो कोई हवा में शादी कर रहा है,इसके साथ महँगी और लक्सरी गाड़ियों के ट्रेंड ने खूब जोर पकड़ा है लेकिन पाटन ब्लॉक के करसा गाँव के एक दूल्हे ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए एक अलग तरीका चुना। पाटन विधानसभा क्षेत्र का एक दूल्हा बैलगाड़ी पर बैठकर अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा।


करसा गांव के रहने वाले रवि कुमार साहू की शादी गाँव के ही कुसुम लता के साथ तय हुई, आज अपने घर से बारात बैलगाड़ी पर दुल्हन लेने पहुंचे। बैलगाड़ी में को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बैलगाड़ी को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जहां से जहां से ये अनोखी बरात गुजरी, लोगों ने बरात के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाई।

लोगों ने कहा पूर्वजों की परंपरा आगे बढ़ा रहा है
दूल्हे रवि और उनके साथी भोला राम साहू ने बताया कि अपनी पुरानी परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए बैलगाड़ी पर बरात ले जाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज भी बैलगाड़ी पर बरात लेकर जाया करते थे।
बुजुर्गों को अपनी शादी याद आई
करसा में पुरानी परंपरा से निकली इस बारात के खूब चर्चे हो रहे हैं। बैलों का आकर्षक तरीके से सजाया गया था, इसके साथ ही उनके गले में घंटियां बांधी गई थी। बैलगाड़ी पर निकली बरात को देखकर बुजुर्गों को अपनी शादी के दिन याद आ गए।






