पाटन मंडाई 6 जनवरी को, रेस्ट हाउस के पीछे मीना बाजार शुरू, आकर्षण का केंद्र बना हवाई और ब्रेक डांस झूला

पाटन – विगत 17 वर्षों बाद पुनः नगर पंचायत पाटन में मंडाई (मेला) का आयोजन 6 जनवरी, मंगलवार को रेस्ट हाउस के पीछे मैदान में आयोजित किया गया है जिसमें आकर्षण का केन्द्र और बच्चों के लिए मनोरंजन के लिए मीना बाजार झूला का आयोजन किया गया है मीना बाजार का शुरुआत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया विदित हो कि यह मीना बाजार 10 जनवरी तक चलेगा मीना बाजार को लेकर बच्चें कॉफी उत्त्साहित नजर आ रहे है।
शुभारंभ अवसर पर उपाध्यक्ष निशा सोनी,सभापति केवल देवांगन,सभापति जितेन्द्र निर्मलकर,पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन,पार्षद अन्नपूर्णा पटेल, पार्षद प्रतिनिधि बाबा वर्मा,रीना भाले,योगेश सोनी,लोकेश पटेल सहित मीना बाजार के संचालक व नगरवासी उपस्थित रहे।