पाटन मंडल स्तरीय कार्यशाला एवं सम्मेलन का आयोजन पतोरा में 22 फरवरी को

पाटन।
भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल, जिला दुर्ग द्वारा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी केशव बंछोर के नेतृत्व में “VB-G RAM-G” विषय पर मंडल स्तरीय कार्यशाला एवं सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 फरवरी 2026, रविवार को साहू सदन पतोरा, पाटन में संपन्न होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11:00 बजे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के सामूहिक श्रवण से होगी। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से कार्यशाला एवं सम्मेलन प्रारंभ किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल, प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा , जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक एवं जिला महामंत्री दिलीप साहू की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला मंत्री एवं VB-G RAM-G जिला संयोजक हरीश साहू होंगे। साथ ही सह संयोजक लोकमणि चंद्राकर एवं लालेश्वर साहू भी संबोधित करेंगे।
मंडल में निवासरत प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जनप्रतिनिधि, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सरपंच, जनपद सदस्य, पार्षद, बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव, बूथ पालक एवं समस्त कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए मंडल संयोजक श्रीमती खेमिन साहू एवं सह संयोजक श्रीमती रजनी कुर्रे, श्री भुनेश्वर साहू एवं श्री विष्णु निषाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ही संगठन की वास्तविक शक्ति है।