पाटन। जनपद क्षेत्र क्रमांक-4 उपचुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी सुरेंद्र साहू के समर्थन में छत्तीसगढ़ शासन के तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार कौशल विकास तथा अनुसूचित जाति विभाग के कैबिनेट मंत्री आज ग्राम पहन्दा एवं सांकरा पहुंचेंगे।

भाजपा अमलेश्वर मंडल कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार मंत्री खुशवंत साहेब शाम 4:30 बजे ग्राम पहन्दा पहुंचकर चुनावी रैली में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम 6 बजे ग्राम सांकरा पहुंचेंगे, जहां परम पूज्य जी के जय स्तंभ में पूजा-अर्चना कर चुनावी सभा, नुक्कड़ सभा एवं सामाजिक बैठक में भाग लेंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की जनता से युवा, कर्मठ एवं मिलनसार प्रत्याशी सुरेंद्र साहू के पक्ष में समर्थन देने की अपील की है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की उपस्थिति की अपेक्षा जताई गई है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में चुनाव प्रभारी श्रीमती हर्षालोकमणि चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, चुनाव संचालक दयानंद सोनकर, महामंत्री कैलाश यादव एवं धर्मेंद्र कौशिक सहित भाजपा अमलेश्वर मंडल के पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।






