पाटन। भिलाई नगर विधायक के जामगांव एम एवं रूही आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर विधायक का स्वागत किया तथा विभिन्न स्थानों पर पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया।

जानकारी के अनुसार, विधायक देवेंद्र यादव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान संजय यदु एवं नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के पूर्व उपाध्यक्ष उमेश साहू के नेतृत्व में जामगांव एम बस स्टैंड चौक के पास सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद बाइक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने पूर्व केंद्रीय मंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उनका काफिला रैली के रूप में ग्राम रूही पहुंचा, जहां उन्होंने कैलाश जांगड़े के परिवार में आयोजित नामकरण संस्कार एवं जन्मदिन समारोह में भाग लिया।
रूही पहुंचने से पूर्व विधायक ने जैतखाम में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। ग्राम रूही में महिलाओं ने आरती उतारकर, श्रीफल एवं शाल भेंट कर विधायक का सम्मान किया।
इस अवसर पर भोला वर्मा, सौरभ कम्मडे, विक्की साहू (बेलहारी), गिरजानंद साहू, भागी साहू, लखन साहू, मनमोहनी साहू, मोहित साहू, चंद्रकुमार कुर्रे, शोभित यादव, कैलाश जांगड़े, दिनेश चतुर्वेदी, के.डी. सिंगौर, करण सिंगार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।






