पाटन। नगर देवांगन समाज अध्यक्ष सहित युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार को पाटन नगर देवांगन समाज अध्यक्ष प्रत्याशी हेतु तीन लोगों ने नामांकन दाखिल किया है।।
नामांकन दाखिल करने वालो में कीर्तन देवांगन, राज देवांगन, नीरज चंद देवांगन शामिल है।
वही युवा प्रकोष्ठ के लिए भी तीन लोगों में छोटे लाल देवांगन (तारे), चिरंजीव देवांगन , हरीश देवांगन ने अपना नामांकन दाखिल किया है।







