पाटन नगर देवांगन समाज चुनाव: अध्यक्ष और युवा अध्यक्ष के लिए सीधा मुकाबला, मतदाताओं में उत्साह, बूथ तक पहुंचने ई रिक्शा की है व्यवस्था, देखिए फोटो गैलरी


पाटन। नगर देवांगन समाज पाटन का अध्यक्ष एवं युवा अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान शुरू हो गया है।  सुबह 10:00 से ही मतदाताओं की कतार देवांगन भवन स्थित मतदान केंद्र पर देखने को मिली। यहां पर करीब 1600 से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं । साथ ही साथ इसके लिए तीन पोलिंग बूथ भी बनाए गए हैं। पहली बार इस तरह से रोमांचक मुकाबले नगर देवांगन समाज के चुनाव में देखने को मिल रही है।। महिला पुरुषों के अलावा युवाओं में भी इस मतदान के प्रति काफी उत्सुकता है। बता दे कि मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने और ले जाने के लिए ई-रिक्शा की भी व्यवस्था की गई है । वहीं बैनर पोस्टर भी मतदान केंद्र के सामने लगे हुए हैं। मतदान दोपहर 3:00 बजे तक चलेगी उसके बाद मतगणना होगी।  मतदान को लेकर नगर देवांगन समाज के लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है।  देखिए यह फोटो गैलरी।

मतदाताओं को इस तरह ई रिक्शा से ले जा रहे है
मतदान केंद्र के बाहर एक प्रत्याशी द्वारा चाय की व्यवस्था की गई
मतदान केंद्र पाटन नगर देवांगन समाज के मतदाता
मतदान केंद्र देवांगन भवन के बाहर गाड़ियों की भीड़
अपना मतपर्ची लेने कतार में मतदाता
मतदान केंद्र के बाहर परिसर में बैठे समाज के प्रमुख लोग
मतदान केंद्र के बाहर अपने पक्ष में मतदान की अपील करते हुए
मतदान केन्द्र में अपनी बारी का इंतजार करती महिलाएं