पाटन नगर देवांगन समाज चुनाव , राज देवांगन बने अध्यक्ष और चिरंजीव देवांगन बने युवा अध्यक्ष


पाटन। पाटन नगर देवांगन समाज का अध्यक्ष और युवा अध्यक्ष के आज चुनाव सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में दोनों पद पर सीधा मुकाबला था। अध्यक्ष पद पर राज देवांगन ने तथा युवा अध्यक्ष पद पर  चिरंजीव देवांगन विजय रहे। चुनाव को लेकर सुबह से ही देवांगन भवन भारी गहमा गहमी रही। चुनाव में कुछ 1074 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। युवा अध्यक्ष पद पर चिरंजीव देवांगन ने 118 मत से जीत दर्ज किया।