पाटन। नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप के नेतृत्व में काफी ऐतिहासिक कार्य कर रहा है। विकास कार्यों के साथ साथ हितग्राहीमूलक कार्यों के अलावा स्वच्छता के क्षेत्र में काफी सराहनीय कार्य हुआ है। इसके लिए नगर पंचायत पाटन का चयन आजादी @ सर्वेक्षण २०२२ का पुरस्कार के लिए हुआ है। बता दे की नगर पंचायत पाटन को पिछले दिनों ही दिल्ली में एक और राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। नगर पंचायत पाटन की टीम लगातार अच्छा कार्य कर रहा है। दिल्ली में एक अक्तूबर को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, मुख्य नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय ,नोडल अधिकारी थानेश्वर वर्मा, सहित सहयोगी दिल्ली पहुंच चुके है। नगर के इस उपलब्धि पर नगर की जनता ने पूरा नगर पंचायत टीम को बधाई दी है।

- September 30, 2022