पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष  योगेश निक्की भाले ने पेश किया 46.39 करोड़ का लाभकारी बजट


पाटन। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित सामान्य सभा परिषद की बैठक में अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 46 करोड़ 39 लाख 73 हजार रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। इस बजट को नगर विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए लाभकारी बताया गया।
बैठक के दौरान विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं पर चर्चा की गई तथा परिषद के सदस्यों ने अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। बजट में मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, अधोसंरचना विकास और नागरिक सेवाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया है।
बैठक समाप्ति के पश्चात नगर पंचायत के कर्मचारी बाबूलाल कश्यप के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष निशा योगेश सोनी, लोक निर्माण प्रभारी केवल देवांगन, सभापति जितेन्द्र निर्मलकर, नेहा बाबा वर्मा, देवेन्द्र ठाकुर सहित पार्षदगण एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमंत वर्मा, उपअभियंता प्रवीण साहू सहित सांसद प्रतिनिधि और विधायक प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।