पाटन। नगर पंचायत पाटन ने एक बार फिर बाजी मारी है। देश में हुए स्वच्छता सर्वेक्षण ओर स्टार रेटिंग में 5 स्टार रेटिंग हासिल किया है। यह पाटन सहित छग के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि हैं । 11 जनवरी को दिल्ली में देश के राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रोपदी मुर्मू पाटन नागर पंचायत को अवार्ड देंगे। अवार्ड नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, योगेश्वर उपाध्याय मुख्य नगरपालिका अधिकारी पुरुस्कार लेंगे। सी एम ओ योगेश्वर उपाध्याय के पदस्थापना के बाद से ही नगर पंचायत पाटन को अवार्ड मिल रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के लिए 11 जनवरी को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा 1 लाख से कम आबादी वाले शहरों में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर दिल्ली में अवार्ड मिलेगा। साथ में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन विभाग भी रहेंगे पाटन के लगातार दूसरी बार ये सम्मान हासिल हुआ है । नगर पंचायत पाटन को स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार 3 वर्ष से अवार्ड मिल रहा है। प्रधान मंत्री आवास योजना में भी 2022 में अवार्ड मिला, 30 नवंबर 2023 को सीआईआई अवार्ड मिला जो पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त था, जिला प्रशासन, के साथ साथ पाटन के एसडीएम विपुल गुप्ता के साथ सभी अधिकारियों का भी योगदान रहा है स्वच्छता के क्षेत्र में नगर पंचायत पाटन पर प्रदेश के साथ साथ भारत में अपना अलग पहचान बनाया है, 2022 में भारत सरकार की शहरी विकास मंत्रालय की ज्वाइंट सेक्रेटरी रूपा मिश्रा ,के आई ए एस की पूरी टीम के साथ नगर पंचायत पाटन के SLRM सेंटर , की विजिट की थी साथ में 60 IAS अधिकारी उपस्थित थे स्वच्छता के क्षेत्र मे पाटन के कार्यों को सराहा गया था नगर निगम अंबिकापुर को स्वच्छता अभियान के लिए जाना जाता है SLRM के सुरवात अंबिकापुर की तत्कालीन कलेक्टर ऋतु सेन के द्वारा प्रारंभ किया गया था जहा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की सुआत किया गया था उस समय सीएमओ उपाध्याय इस अभियान के प्रभारी अधिकारी थे , देश में अंबिकापुर को स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार अवार्ड मिलता रहा है परंतु इस वर्ष 2023 के सर्वेक्षण में अंबिकापुर छोटे निकाय से भी पिछड़ गया, नगर पंचायत पाटन को राष्ट्रपति जी से अवार्ड मिलेगा वही कुम्हारी, महासमुंद, आरंग को केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी द्वारा अवार्ड दिया जायेगा राज्य शहरी विकास अभिकरण के अधिकारी सौमिल चौबे सीईओ, सूर्यकिरण तिवारी, डिप्टी सीईओ , नितेश शर्मा सहित राज्य नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारी के साथ नगरीय निकायों के अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे, नगर के लोगो में हर्ष व्याप्त है नगर पंचायत पाटन लगातार स्वच्छता सर्वेक्षण अवार्ड दूसरी बार प्राप्त करने वाले भारत के पहले निकाय है।

- January 7, 2024