20 हजार से कम आबादी वाले केटागिरी में पाटन नगर पंचायत  को मिलेगा स्वच्छता में राष्ट्रीय सम्मान, अध्यक्ष निक्की भाले ने कहा पाटन वासियों के लिए गर्व की बात


पाटन। नगर पंचायत पाटन ने एक बार फिर स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय स्तर अपना डंका बजाया है। इस बार 20 हजार जनसंख्या वाले कैटागिरी में राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता रैंकिंग में शामिल हुआ हैं। बता दे कि पाटन नगर पंचायत पिछले 6 साल से स्वच्छता में कई पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर जीते है। इस उपलब्धि पर नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले , सीएमओ हेमंत वर्मा ने कहा कि पाटन नगर की जनता ने स्वच्छता को अपनाया है। इस उपलब्धि में नगर की जनता का भरपूर सहयोग मिला हैं। आगे में नगर की जनता से स्वच्छता बनाए रखने सहयोग की अपील कर रहे है।