
पाटन। स्वच्छता सर्वेक्षण में कचरामुक्त शहर व नगर श्रेणी में रायपुर और दुर्ग के अलावा पाटन नगर पंचायत का भी नाम शामिल हैं। 14 वार्ड वाले पाटन नगर पंचायत में प्रतिदिन 10 क्विंटल कचरा घर-घर से एकत्र होता है। इसके अलावा इसका निष्पादन शत-प्रतिशत किया जाता है।

कचरा व प्लास्टिक के प्रबंधन पर बेहतर कार्य करने पर दुर्ग जिले के पाटन नगर पंचायत को पूर्व में भी कई सम्मान मिले है। पाटन नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय ने बताया कि बीते नवंबर माह में भी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एक समारोह में शत-प्रतिशत कचरा संग्रहण और नगरीय ठोस अपशिष्ट (एमएसडब्ल्यू) का वैज्ञानिक प्रबंधन करने पर नगर पंचायत पाटन को सीआइआइ-3 आर अवार्ड मिला था। पाटन में प्रतिदिन 10 क्विंटल कचरा एकत्र होता है। इसमें से प्लास्टिक कचरा का निष्पादन सीमेंट कंपनी के माध्यम से किया जाता है।
वहीं सामान्य कचरा का उपयोग खाद निर्माण में किया जाता है। पाटन ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में भी अवार्ड के लिए भारत में एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में प्रबल दावेदारी की थी। इसके लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया था।
फाइल फोटो






