पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत किकिरमेटा में ग्रामीणों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा गांव के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। इस पहल से गांव में निगरानी व्यवस्था बेहतर होगी और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। सरपंच प्रतिनिधि जेठूराम निषाद ने बताया कि ग्राम के अटल चौक, कुम्हार पारा, अरकार मार्ग सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों की निगरानी की जाएगी, जिससे ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पंचायत का उद्देश्य गांव को सुरक्षित एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना है। इसी कड़ी में आने वाले समय में ग्राम के अन्य प्रमुख वार्डों और सार्वजनिक स्थलों पर भी सीसीटीवी कैमरों का विस्तार किया जाएगा। अटल चौक, कुम्हार पारा और अरकार मार्ग सहित प्रमुख स्थानों की निगरानी होगी, जल्द अन्य वार्डों तक विस्तार किया जाएगा।







