रूही गांव मे मारपीट का मामला, आरोपी सुरेश सिंगौर को पाटन पुलिस ने किया गिरफ्तार

*आरोपी सुरेश सिंगौर दिनांक 17 12/21 की रात अपने भाई एवं पत्नी. बहन के साथ गांव के लोखु सिंगौर उनके परिवार वालों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया था

**********——*****—****-*

पाटन। वरिष्ठपुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री बद्री नारायण मीणा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निगरानी बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था की दिनांक 17/ 12/ 21 को प्रार्थी राम शरण सिंगौर उर्फ लोकू सिंगौर पिता द्वारिका सिंगौर उम्र 45 वर्ष निवासी रुही ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि गांव का पूर्व सरपंच सुरेश सिंगौर अपने भाई भीषम भोला ओम प्रकाश बेटा राजा बहन सावित्री सिंगौर बेटी यामिनी के साथ मिलकर हत्या करने की नियत से लाठी डंडा राड बैट से मार पीट किए हैं प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पाटन में अपराध क्रमांक 243/21 धारा 456 .147. 294. 506. 323 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आज दिनांक 201/2/21 को आरोपी सुरेश सिंगौर पिता छविराम सिंगौर उम्र 46 वर्ष निवासी रूही को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया और प्रकरण में धारा 307. 148 .149 427 भादवी जोड़ी गई एवं घटना का मुख्य आरोपी सुरेश सिंगौर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया प्रकरण के अन्य आरोपियों कि पता तलाश जारी है

जल्द ही प्रकरण के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी

*गिरफ्तार आरोपी*-सुरेश सिंह पिता छविराम उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम रूही- थाना पाटन