
बलराम यादव
पाटन। 20 मई को लोहरसी रवेली मोड़ आंवला बगीचा में एक युवक की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के आरोपियों को पाटन पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तीन दोस्त ने मिलकर अपने दोस्त की हत्या कर दी।
आज पाटन थाना में एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने पत्रकारों को बताया कि चार दोस्त एक साथ पल्सर बाइक आये। सभी ने एक साथ शराब पिया। इसके बाद मृतक ने आरोपी के बहन के बार अपशब्द कहे जिससे वे आक्रोश में आ गए और पास के ही डंडे से सिर पर वार कर दिया। उसे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान अजय कुमार गौतम 20 वर्ष, साकिन जागृति चौक भिलाई 3 के रूप में हुवे।
आरोपियों में मुख्य आरोपी नरेंद्र कुमार ध्रुव, 22 साल पुरैना भिलाई 3, प्रकाश वर्मा 20 साल साकिन जागृति चौक भिलाई, अनिल कुमार विश्वकर्मा 21 साल जागृति चौक भिलाई है।
इस तरह हुआ मामला का खुलाशा
घटना स्थल से जो दोना और शराब की बोतल मिली है उनसे मामला का खुलासा हुआ । बताया जाता हैं कि जो दोना प्लेट एव नाश्ता में सामग्री मिला वह दोना प्लेट नजदीक के नही घुघवा के होटल में ही मिलतः यह पता चला। जिससे कि वहां सीसी टीवी से जानकारी जुटाई। सीसी इन यूबको के साथ मृतक की भी पहचान हुई। जिसके आधार पर फ़ोटो और गाड़ी नम्बर की पता पुलिस ने सिबिल टीम के मध्यम से किया गया।
मामला खुलाशा करने में एसडीओपी देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी राधे श्याम जूरी, बहादुर, ठाकुर राम यादव, सहित अन्य शामिल है।






