भाजपाइयों के ज्ञापन सौंपने के बाद हरकत में आई पाटन पुलिस, सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

पाटन, जिला दुर्ग।।

सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधि के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

▪️ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज
▪️ आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया
▪️ अपराध क्रमांक 129/2026 धारा 353(2) BNS के तहत कार्यवाही
▪️ प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही जारी

संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 03.04.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना पाटन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनप्रतिनिधि के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी कर वीडियो प्रसारित किया गया है। उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 129/2026 धारा 353(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

▪️ घटना का कारण :
सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक टिप्पणी प्रसारित करना

▪️ घटनास्थल :
ग्राम पूंढा, थाना पाटन, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम :

  1. गौरव वर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम पूंढा, थाना पाटन, जिला दुर्ग

▪️ जप्त सामग्री :

  1. मोबाइल फोन

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारीपूर्वक करें एवं किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भ्रामक सामग्री प्रसारित न करें। ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

—0000—